फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपीगंज में दो सप्ताह में तीन अपहरण, तीनों मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र से युवकों ने दो सप्ताह के अंदर दो नाबालिग समेत एक शिक्षिका को भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। तीनों को खोजकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनका बयान दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार बरामद दोनों किशोरियां नगर पंचायत के दो अलग-अलग वार्डों की रहने वाली है। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि किशोरियों व युवती का बयान दर्ज किया गया है। उनके बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें