फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : सोनौली सीमा से दो चीनी नागरिकों समेत तीन गिरफ्तार, कर रहे थे भारत में घुसने की कोशिश; पूछताछ शुरू

Thu, 01 Aug 2024 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सौनोली

सार

उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश करने में मदद करने के आरोप में एसएसबी ने एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां तीनों से पूछताछ कर रही हैं।
 
विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर पर जांच करती एसएसबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी ने दो चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश में बुधवार रात सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश करने में मदद करने के आरोप में एसएसबी ने एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां तीनों से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां बुधवार रात सरहद पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रही थीं। रात करीब आठ बजे दो युवक भारत में प्रवेश करने के लिए सोनौली सीमा पर पहुंचे। दोनों न हिंदी समझ पा रहे थे न ही अंग्रेजी। संदेह होने पर जवानों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच दोनों नागरिकों के संबंध में जानकारी लेने एक युवक पहुंचा। जवानों ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि पहले पकड़े गए दोनों चीन के नागरिक हैं, जबकि तीसरा युवक भारतीय है। वह चीनी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने में मदद कर रहा था। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया भारतीय नागरिक तीन साल से काठमांडू में भारतीय दूतावास का परिचय पत्र बनाकर रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें