फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पकड़े गए अवैध टिकट के तीन धंधेबाज, 140 ई-टिकट बरामद

Thu, 22 Feb 2024 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरपीएफ ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल से एक संदिग्ध को नौ तत्काल ई-टिकट के साथ गिरफ्तार किया। उसके बताने पर शाहपुर इलाके से भी दो लोग पकड़े गए। उनके पास से 146 ई-टिकट बरामद हुए। तीनों पर केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट गलत नाम से बुक होने पर करें ये काम - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल से एक संदिग्ध को नौ तत्काल ई-टिकट के साथ गिरफ्तार किया। उसके बताने पर शाहपुर इलाके से भी दो लोग पकड़े गए। उनके पास से 146 ई-टिकट बरामद हुए। तीनों पर केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि कई दिन से इस बात की सूचना मिल रही थी कि ई-टिकट का एक धंधेबाज गोरखपुर स्टेशन के आसपास ही घूमकर यात्रियों को तत्काल कंफर्म टिकट उपलब्ध करा रहा है। इसकी निगरानी की गई और सर्विलांस टीम की मदद से आईपी एड्रेस व लोकेशन ट्रेस किया गया तो एक संदिग्ध व्यक्ति के स्टेशन के नजदीक स्थित एक होटल में होने की जानकारी मिली।

संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया तो उसके पास 6 ई-टिकट मिले। उससे पूछताछ के बाद शाहपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से इस तरह के 140 ई टिकट बरामद किए गए। पकड़े गए धंधेबाजों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर में रेल अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें