फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: चिलुआताल में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

Wed, 06 Sep 2023 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तीन दोस्त बामंत मंदिर से पूरब रेलवे पुल के नीचे पानी में नहा रहे थे। इस बीच एक युवक गहरे पानी में जाते ही डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में अन्य दोनों भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख आसपास के लोग दौड़े और एक को बचा लिया, लेकिन दो तेज बहाव में डूब गए।
विज्ञापन
चिलुआताल में बच्चों के डूबने की सूचना पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिलुआताल के बामंत माता मंदिर स्थित महेसरा रेलवे पुल के नीचे नहाने गए तीन दोस्त मंगलवार को डूब गए। ग्रामीणों ने एक को बचा लिया, जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के कुंतीनगर जाहिदाबाद निवासी अशरफ के बेटे आमिर (22) के साथ गांव का ही साहिल उर्फ कैफ (16) और रेहान (22) मंगलवार की सुबह महेसरा गए थे। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। तीनों ने चिलुआताल में नहाने की सोची।


 

तीनों बामंत मंदिर से पूरब रेलवे पुल के नीचे पानी में नहाने लगे। इस बीच एक युवक गहरे पानी में जाते ही डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में अन्य दोनों भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख आसपास के लोग दौड़े और आमिर को बचा लिया, लेकिन साहिल और रेहान तेज बहाव में डूब गए।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत से दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतक साहिल उर्फ कैफ सेंट जोसफ स्कूल में 10वीं का छात्र था। उसके पिता कैंपियरगंज में प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं।

रेहान इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद दिल्ली में माता- पिता के साथ रहकर तैयारी कर रहा था। आमिर गीडा के एक प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवकों के डूबने की सूचना पर पुलिस गोताखोर के साथ पहुंची थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें