फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना का कहर, तीन की मौत, नौ संक्रमित

Sun, 17 May 2020 07:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गोरखपुर में मुंबई से आए बुजुर्ग की मौत, संतकबीरनगर में दो मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में कोरोना के नौ मरीज मिले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती मंडल में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। वहीं संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार देर रात मृत दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी मुंबई से घर लौटे थे। वहीं देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में शनिवार को कोरोना के नौ मरीज मिले।
विज्ञापन


देवरिया में क्वारंटीन सेंटर में रखे गए छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुशीनगर और महराजगंज में दो युवक संक्रमित मिले हैं। वहीं सिद्धार्थनगर का एक शख्स भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह सभी लोग मुंबई से कुछ दिन पहले लौटे हैं।

गोरखपुर में मृत 62 वर्षीय बुजुर्ग कैंपियरगंज निवासी था। वह 10 मई को मुंबई से अपने परिवार के साथ आया था। शुक्रवार देर रात उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गोरखपुर मंडल में कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले बस्ती के कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें