देवरिया में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को तीन संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई और 71 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृतकों में देसही, भटनी दादन गांव और सलेमपुर के रहने वाले थे।
जिले में अब तक 20 संक्रमितों कि मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि तीन लोगों की मौत कोरोना से हुई है।