फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेशीय पावरलिफ्टिंग में वाराणसी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा के सरैया में आयोजित तीन दिवसीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें वाराणसी ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में क्रमशः 53 किलो भारवर्ग, 59 किलो, 66 किलो, 74 किलो, 83 किलो, 93 किलो, 120 किलो वर्ग में क्रमशः विजय, वीरेंद्र, अभिषेक त्रिपाठी, कुणाल, सौरभ पुंडीर, शिवांश व आदर्श ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग के 59 किलो, 66 किलो, 74 किलो, 83 किलो और 105 किलो वर्ग में क्रमश: अंकुल यादव, सुनील कुमार, गौरव कुमार, संदीप बंसल, चंद्रभान ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग के 59, 66, 74, 83, 93 व 105 किलो वर्ग में क्रमश: अंकित, दीपक वर्मा, आकाश मौर्य, असीम खान, रंजीत कुमार व चंद्रभान ने स्वर्ण जीता। मास्टर्स में भार 74, 83 व 105 किलो में क्रमशः अमितेश कुमार, मुकद्दर अंसारी व चंचल सान्या ने स्वर्ण जीता।

सब जूनियर बालिका वर्ग में 47, 52, 57, 63 और 84+ किलो वर्ग में क्रमश: ज्योति यादव, वर्षा रावत, अवंतिका, शगुन व एकता चौधरी ने स्वर्ण जीता। जूनियर के 52, 63, 69 व 84+ किलो वर्ग में सीत ठाकुर, यशि श्रीवास्तव, आस्था पाल व प्रज्ञा उपाध्याय ने स्वर्ण जीता। सीनियर के 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84+ किलो वर्ग में क्रमश: रानी, प्राची सिंह, मनीषा शर्मा, ज्योति सिंह, हिमांशु सिंह, वंदना दुबे, श्वेता रौनियार, राधा गौर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अमित राय, जिला सचिव विनय यादव, फेडरेशन के अध्यक्ष भारतेंदु यादव, नीतीश सोलंकी, आदित्य प्रताप सिंह आगू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें