फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानवाधिकार का फर्जी बोर्ड लगाने पर तीन पर जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप पर मानवाधिकार कानून एवं भ्रष्टाचार निवारण राष्ट्रीय संगठन मंत्री का लगा था बोर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बोलेरो पर फर्जी बोर्ड लगाकर जा रहे तीन लोगों पर जालसाजी व नियम के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कैंट थाने के दरोगा राजेश सिंह की तहरीर पर की है।
जानकारी के मुताबिक, दरोगा राजेश सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार को एमएमएमयूटी गेट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो आती दिखी। उसे रोककर उसमें सवार लोगों का नाम पता पूछा गया। उनकी पहचान सूरजकुंड निवासी राजनारायण कुमार, मोगलहा निवासी दयानंद जायसवाल व महराजगंज पनियरा निवासी मोनू गौड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो पर मानवाधिकार कानून एवं भ्रष्टाचार निवारण, राष्ट्रीय संगठन मंत्री का बोर्ड लगा था। लेकिन, उनके पास इस पद का कोई आई कार्ड नहीं था। पुलिस का मानना है कि बोर्ड रसूख दिखाकर ठगी करने के लिए लगाया गया था, जो जालसाजी का अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें