फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में मातम: नहाने गए भाई-बहन संग 3 डूबे, ग्रामीणों ने 2 को बचाया; किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 24 May 2026 10:55 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बताया जा रहा है कि गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी मथुरा के यहां ननिहाल आए प्रिंस और उसकी बहन शिवानी रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विष्णु की बेटी माया के साथ सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए भाई-बहन समेत तीन किशोर-किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोरी का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी मथुरा के यहां ननिहाल आए प्रिंस और उसकी बहन शिवानी रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विष्णु की बेटी माया के साथ सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

विज्ञापन

तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने प्रिंस और माया को बाहर निकाल लिया। माया सुरक्षित बताई जा रही है, जबकि प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं शिवानी का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें