फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कुशीनगर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कार लूटी, गोरखपुर से आया था मरीज छोड़ने

Fri, 14 Jul 2023 01:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से कार बुक कराकर संदीप रावत रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के सहजौली टोला अपने घर आए थे। उन्हें छोड़ने के बाद चालक अकेले गाड़ी लेकर रामकोला-कप्तानगंज मार्ग से वापस जा रहा था। रामपुर बगहां कुटी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रिवाल्वर के बल पर कर लूट लिया और भाग गए।
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मरीज लेकर आए चालक को वापस जाते समय बाइक सवार बदमाशों कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहां कुटी के पास घेर लिया। रिवाल्वर दिखाकर उसकी कार लूट ली और भाग गए। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से कार बुक कराकर संदीप रावत रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के सहजौली टोला अपने घर आए थे। संदीप रावत अपनी मां का मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे थे। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद सुबह इस कार को बुक कराकर लाए थे।

इसे भी पढ़ें: मरीज-एंबुलेंस माफिया: बीआरडी में तमाम जगह लिखा है, दलालों के झांसे में न आएं... वहीं हो रही झांसेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप और उनकी मां को छोड़ने के बाद चालक अकेले गाड़ी लेकर रामकोला-कप्तानगंज मार्ग से वापस जा रहा था। रामपुर बगहां कुटी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रिवाल्वर के बल पर कर लूट लिया और भाग गए।

चालक अब्दुल राजी गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज के पास का रहने वाला है। उसने सूचना रामकोला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें