फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार की किशोरी से गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को कमरे में बंद कर देते थे। बृहस्पतिवार रात उनके चंगुल से किसी तरह से छूटने के बाद पीड़िता ने आरोपी के पड़ोसी से जाकर पूरी बात बता दी। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली किशोरी परिवार के लोगों से कहासुनी के बाद नाराज होकर 16 अप्रैल को ट्रेन से गोरखपुर आ गई थी। यहां एक युवक मदद का आश्वासन देकर किशोरी को अपने दोस्त के घर ले गया। तीन दिनों तक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आरोपियों के चंगुल से छूटने पर पीड़िता ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। किशोरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: वायरल वीडियो से खुला दरिंदगी का खौफनाक खेल, हाथ पैर जोड़कर रहम की भीख मांगती रही पीड़िता
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो निवासी राजू हुसैन, बेतिया बिहार निवासी कृष्णा साह और मऊ जिले के मधुबन के बटराव निवासी संतोष राजभर के रूप में हुई है। राजू हुसैन मूलरूप से चौरीचौरा के निमिया ढाला पुल का निवासी है।
 

विज्ञापन

घर से थी नाराज

बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी घर से भाभी से नाराज होकर ट्रेन से 24 अप्रैल को गोरखपुर चली आई। रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात राजू हुसैन से हुई। उसने कहा कि तुम मेरे घर पर रहो, तुमको पैसा दूंगा और खाना भी मिलेगा। राजू हुसैन की बातों में आकर किशोरी उसके साथ जाने को राजी हो गई।

इसके बाद राजू किशोरी को लेकर अपने दोस्त कृष्णा के घर पहुंच गया। यहां उसे बंधक बनाकर राजू हुसैन ने जबरन दुष्कर्म किया और फिर संतोष राजभर ने भी जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। अगले दिन कृष्णा शाह आया और उसने भी दुष्कर्म किया।



पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को कमरे में बंद कर देते थे। बृहस्पतिवार रात उनके चंगुल से किसी तरह से छूटने के बाद पीड़िता ने आरोपी के पड़ोसी से जाकर पूरी बात बता दी। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर आई पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें