फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंजाब के कारोबारी से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार, भागने की फराक में थे नेपाल

Mon, 05 Feb 2024 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि पंजाब में बदमाशों पर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज है। गोरखपुर स्वॉट, एसओजी की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ आरोपियों को पकड़ा है। तीनों गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने के फिराक में थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के ईंट भट्ठा कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी तीन बदमाशों को रविवार को रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


तीनों के नेपाल भागने की पंजाब पुलिस से मिली सूचना के बाद से एसओजी गोरखपुर सक्रिय हो गई थी। स्वाट और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों को पटना से आने वाली ट्रेन से उतरते ही दबोच लिया। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। इसमें से एक लारेंस बिश्नोई के साथ जेल में रह चुका है।

जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी को गोल्डी बरार गिरोह के शातिरों ने ईंट भट्ठा कारोबारी कुलदीप सिंह से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसपर कारोबारी ने नार्थ चंडीगढ़ थाने में रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान उसके गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने की जानकारी न मिली। इस पर गोरखपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई। स्वाट प्रभारी मनीष यादव अपनी टीम के साथ सर्विलांस की मदद से लगे थे। एसओजी और स्वाट ने आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान पंजाब के मोहाली के देवीनगर अबरोवास निवासी कमल प्रीत सिंह, कलौली निवासी अमृतपाल सिंह और डेराबसी के अमलाला निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई। पीछे से पंजाब पुलिस भी आ गई थी। आरोपियों को पंजाब पुलिस रिमांड पर लेकर चली गई।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि पंजाब में बदमाशों पर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज है। गोरखपुर स्वॉट, एसओजी की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ आरोपियों को पकड़ा है। तीनों गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने के फिराक में थे।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें