गिरफ्तार आरोपी खुर्शीद कक्षा पांचवीं पास है। वह मुंबई में सिलाई का काम भी कर चुका है। वहां एक व्यक्ति से जान पहचान होने के बाछ छह माह पहले घर लौटने के बाद साथियों संग उसने खोराबार क्षेत्र में कार्यालय खोल बेरोजगारों युवकों के साथ ठगी शुरू कर दी। खाड़ी देश भेजने का झांसा देकर वह युवकों से 70 से 90 हजार रुपये लेते थे। पुलिस की जांच में पता चला कि तहजीब नाम के जिस युवक के खाते में रुपये जमा कराए जाते थे वह वाराणसी का रहने वाला है।खुर्शीद ने खाता खुलवाने के बाद एटीएम कार्ड अपने पास ले लिया था।
यह है वैध कंपनियां
अनुजतेच ओवरसीज, अशोक गोदाम रोड, गोरखपुर मैनपावर एसोसिएट्स अशोक गैस गोदाम रोड, एडवांसटेक मैनपावर ओवरसीज, गोवा मंडी गोलघर, सत्या इंटरनेशल मैनपावर एजेंसी रुस्तमपुर, ग्लोबल एसोसिएट्स महादेव झारखंडी, युनाइटेड मैनपावर, जंगल सिकरी खोराबार, ग्लोबन वेलडिंग ट्रेडिंग रेलवे लाइन कूड़ाघाट, आरजे इंटरनेशल सर्विस मेडिकल रोड, कबीर जी इंटरनेशनल सिघड़िया, विजन मैनपावर चौरीचौरा, हरिओम एसोसिएट इंजीनियरिंग कॉलेज, परफैक्ट ग्रुप इंजीनियरिंग कॉलेज वैध संस्था है। एसपी सिटी ने बताया इसके अलावा कोई भी वैध संस्था जिले में नहीं है। विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर इन एजेंसियों का नाम है। उन्होंने अधिकृत एजेंसियों की जानकारी जिले के सभी थानेदारों को भेज दी गई है।इनके अलावा क्षेत्र में अगर कोई अन्य एजेंसी चल रही है तो उसके संचालक पर मुकदमा दर्ज होगा।
विदेश जाना हो तो यह करें
- ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाने के लिए आवेदन करें।
- विदेश में नौकरी के लिए पहले विदेशी नियुक्ता अधिपत्र का विवरण प्राप्त कर लें।
- विदेश में रोजगार के लिए रोजगार वीजा पर ही यात्रा करें।
ई-माइग्रेट पोट्ल के यह हैं फायदे
- विदेश जाने/रहने वाले व्यक्ति का महत्वपूर्ण डाटा ऑनलाइन लिया जाता है।
- विदेश नियोक्ता और पंजीकृत एजेंट, दोनों ही सत्यापित होते हैं।
- ई-माइग्रेट की मदद से विदेश जाने पर जालसाजी की संभावना नहीं होती है।
- इसके माध्यम से विदेश जाने पर दस लाख का बीमा लाभ भी मिलता है।