नेपाल कंचनपुर जिले की पुलिस ने नेपाली नकली मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से प्रिंटर मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के एसपी मुकुंद मरसैनी ने बताया कि सूचना मिली कि दो युवक नेपाली नकली मुद्रा बाजार में चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नेपाली नकली मुद्रा बरामद किया और कड़ाई से पूछताछ में इसके साथी को उनके ठिकाने पर छापा डाल कर कलर प्रिंटिंग मशीन, लैपटॉप, पेपर, कैंची और 1,136 नकली नोट बरामद किया।
उन्होंने बताया कि अनुज शर्मा निवासी बरेली उत्तर प्रदेश भारत और रितिका, दीपक नाथ निवासी भीम दत्त नेपाल प्रिंटर से नकली नोट छाप कर बाजार में बुजुर्गों और बच्चों में चलाते हुए पकड़े गए।