फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला से गहने लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 22 फरवरी की वारदात
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक मार्ट के पास रविवार को ऑटो में सवार तीन आरोपियों ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर कान की बाली और मंगलसूत्र लूट लिया था। बाद में उनके बेटे कमलेश निषाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर की मदद से तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के वीरू राम उर्फ वीरू डोम (सूरजकुंड कॉलोनी, अंबेडकरनगर), रविकुमार (सूरजकुंड कॉलोनी, वर्तमान पता दशहरीबाग) और संजय वर्मा (बसंतपुर रैनबसेरा, थाना राजघाट) के रूप में हुई है। कमलेश निषाद ने बताया कि उनकी मां आरती देवी दोपहर करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच ऑटो से घर लौट रही थीं। आरोप है कि ऑटो में पहले से बैठे दो युवकों ने उनका मुंह दबाकर कान की बाली और मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मुक्के से मारपीट भी की। इसके बाद दोनों युवक पहले से खड़े तीसरे साथी की बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए गहने बरामद कर लिए गए हैं। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें