शाहपुर के पादरी बाजार क्षेत्र की एक युवती से साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि सेक्सुअल असॉल्ट केस में फंसाने की धमकी देकर ठगों ने रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संगम चौराहा, मानस विहार कॉलोनी पादरी बाजार निवासी संजना नायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। 23 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की।