फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्तार अंसारी का आदमी बन बिजली कर्मी को दी धमकी- केस दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र चैनपुर पर तैनात कर्मचारी को एक संविदा कर्मी ने मुख्तार अंसारी का आदमी बताकर अभद्रता करते हुए धमकी दी। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इलाके के बेलसड़ी गांव निवासी संतोष तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह चैनपुर विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत हैं और कैश काउंटर का कार्य देखते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के मजुरी गांव में बिजली कैंप लगा था।

बताया कि कैंप में उपखंड अधिकारी के कहने पर उन्होंने फील्ड स्टाप के मोबाइल पर फोन लगाकर बात कराया। दूसरे दिन रविवार की सुबह वह उपकेंद्र चैनपुर पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे एक संविदा कर्मचारी पहुंचा और बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि अपशब्द का प्रयोग करते हुए उसने धमकी दी कि वह मुख्तार अंसारी का आदमी है, उसे किसी से डर नहीं है। इस संबंध में एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने पुलिस को भी तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें