फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर गिट्टी लदी ट्रेलर में घुसी सीएनजी गैस भरी डीसीएम, चालक की मौत- टला बड़ा हादसा

Sun, 28 Apr 2024 12:38 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के फोरलेन पर भैसहा गांव के पास रविवार की सुबह गिट्टी लड़ी ट्रेलर में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई। उसके शव को जेसीबी की मदद से निकाला गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लखनऊ से कुशीनगर जा रही गिट्टी लदी ट्रेलर में पीछे से सीएनजी गैस लदी डीसीएस टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक अरुण कुमार चौधरी पुत्र रामबहाल चौधरी (40) वर्ष निवासी जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस की जेसीबी मशीन कि मदद लेनी पड़ी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ड्राइवर के शव को जेसीबी मशीन को बुलाकर डीसीएम के बाड़ी को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। वहीं लखनऊ से कुशीनगर जाने वाली लेन लगभग दो घंटे जाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें