फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में योगी पर आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

Thu, 13 Feb 2020 03:55 AM IST
Mohit Mudgal शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • पत्रकार बनकर हमला कर सकते हैं आतंकी
  • शहर के पत्रकारों के बनाए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार बनकर आतंकी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला कर सकते हैं। आईबी व अन्य खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद न केवल मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, बल्कि अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज के लिए गोरखनाथ मंदिर में वही पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास पुलिस से जारी पहचान पत्र रहेगा।
विज्ञापन


 इसके लिए शहर के पत्रकारों की एलआईयू जांच कराने के बाद सबके फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। दो महीने पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि आतंकी गोरखनाथ मंदिर में ही मुख्यमंत्री पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने मंदिर का सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया है। मंदिर के आसपास हथियारबंद अतिरिक्त फोर्स भी बढ़ा दी गई।

दरअसल, मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बेहद सहजता से मिलते हैं। खुफिया सूचना के मुताबिक आतंकी इसका फायदा उठा सकते हैं। वे पत्रकारों के बीच में शामिल होकर जानलेवा हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट को पुलिस, प्रशासन ने गंभीरता से लिया। फोटोयुक्त पहचान अब बनकर तैयार है। इसे जल्द ही अधिकृत पत्रकारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के बताया कि पत्रकारों को असुविधा न हो और उनकी पहचान भी हो सके इसके लिए पहचान पत्र बनवाया गया है। जल्द ही अधिकृत पत्रकारों को फोटोयुक्त पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा कई स्तरीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें