फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या के राममंदिर को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, फोन और सोशल मीडिया से फैलाई गई सनसनी, दो हिरासत में

Tue, 28 May 2024 09:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटहेरवा/उजारनाथ/गंगुआ बाजार

सार

पुलिस ने धमकी देने वाले किशोर और उसकी दादी को हिरासत में लिया है। साथ ही उसके परिवार के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। अब तक कोई गलत गतिविधि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में डायल 112 पर फोन के बाद सोशल मीडिया पर अयोध्या में बने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट करने से तीन थानों की पुलिस सोमवार आधी रात तक परेशान रही। साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले तक पुलिस पहुंच गई और उसका घर घेर लिया। इससे गांव वाले भी अवाक हो गए। पुलिस धमकी देने वाले किशोर और उसकी दादी को हिरासत में लेकर चली गई। पुलिस का दावा है कि किशोर मानसिक दिव्यांग है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के 16 वर्षीय किशोर ने अपनी आईडी से इंस्टाग्राम के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अयोध्या में बने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्ट किया। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया कि राम मंदिर को उड़ा देंगे, हमारे साथ और भी लोग हैं। सोमवार की देर शाम को इसकी जानकारी होने के बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई। पटहेरवा के अलावा तीन थाने की पुलिस धमकी देने वाले की तलाश करने लगी। लोकेशन के आधार पर पांच से अधिक गांवों में पुलिस पहुंची। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पांच घंटे बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस को लोकेशन तकिया गांव में मिली।

आधी रात को गांव में पहुंची पुलिस ने धमकी देने वाले के घर को घेर लिया। हूटर की आवाज सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। किशोर और उसकी दादी को पुलिस ने जीप में बैठा लिया। उसकी दादी को कुछ पता नहीं था और गांव वाले भी इससे अनजान थे। इसको लेकर गांव वालों और पुलिस के बीच तकरार भी हुई। लेकिन पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोर मंद बुद्धि है। उसका इलाज चल रहा है। यूट्यूब पर फेक न्यूज देखने के बाद उसके मन में ऐसा ख्याल आया और ये हरकत कार डाली। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि किशोर मानसिक दिव्यांग है। उसका इलाज चलता है। उसे हिरासत में लेकर और भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। अब तक कोई गलत गतिविधि सामने नहीं आई है। किशोर ने नादानी में ऐसा किया है। इसको लेकर पुलिस परेशान रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें