फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के कुलपति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, जानें कितने आए आवेदन?

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति के लिए देशभर से लगभग 140 आवेदन आए हैं। एमएमएमयूटी के भी कई शिक्षकों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के कई वर्तमान व पूर्व कुलपति भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया के लिए राजभवन की ओर से तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग समिति गठित कर दी गई है। समिति में नियमानुसार राजभवन, एआईसीटीई और उच्च शिक्षा सचिवालय के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। यह समिति प्राप्त आवेदनों में से पहले 30 से 50 अभ्यर्थियों का चयन करेगी। दूसरे चरण में 15 अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। उनका साक्षात्कार लेकर पांच नाम आगे बढ़ाए जाएंगे। शीर्ष पांच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल लेंगी। कुलाधिपति ही अंतिम मुहर लगाएंगी। माना जा रहा है कि पूरी चयन प्रक्रिया में एक से दो महीने तक का समय लग सकता है।

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने के बाद राजभवन की ओर से छह जनवरी को विज्ञापन जारी हुआ था। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी थी। इसके बाद चयन प्रक्रिया में तेजी आई है।
विज्ञापन




फिलहाल प्रो. जेपी सैनी के पास कार्यभार
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आदेश पर तीन जनवरी को प्रो. जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था। उसके बाद 14 जनवरी को उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण कर लिया था। 14 जनवरी को ही राजभवन ने आदेश जारी किया था कि नए कुलपति की नियुक्ति तक प्रो. जेपी सैनी एमएमएमयूटी के कुलपति बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें