फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इस साल 17 दिन गूंजेगा बैंड-बाजे का शोर

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सहालग को लेकर बाजारों में शुरू हुई खरीदारी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साल के अंत में सहालग का सीजन एक नवंबर की देवोत्थान एकादशी से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में 17 दिन बैंड-बाजे और बरात का शोर रहेगा। सीजन के नजदीक आते ही बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में लोग खरीदारी भी करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी से चतुर्मास लग जाने के बाद सहालग का सीजन बंद हो गया था। अब एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ सहालग का सीजन फिर से शुरू होने जा रहा है। सीजन के नजदीक आते ही लोगों में उत्साह छाने लगा है। जिन परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं उन में तैयारी शुरू हो गई हैं। मैरिज होम, रेस्तारों, धर्मशालाएं, कैटर आदि की बुकिंग की जा चुकी हैं। इसके साथ ही बाजार से खरीदारी का दौर भी शुरू हो चुका है।
साल के इस अंतिम सीजन में सिर्फ 17 शुभमुहूर्त पड़ रहे हैं, जिसमें 14 मुहूर्त नवंबर माह में है। शेष तीन मुहूर्त दिसंबर माह में हैं। इसके बाद खरमास व शुक्र अस्त के कारण लगभग डेढ़ माह तक वैवाहिक आयोजनों पर विराम लग जाएगा। अगले साल 3 फरवरी के बाद से सहालग का सीजन शुरू होगा। आचार्य अश्वनी पांडेय बताते हैं कि देवोत्थान एकादशी की तिथि एक नवंबर को प्राप्त 9:11 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन दो नवंबर को प्रात 7:31 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

इसी के साथ विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, विवाह आदि मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवोत्थान एकादशी पर देव चार महीने की योग निद्रा त्यागकर सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। ऐसे में एकादशी व्रत गृहस्थ लोग शनिवार को करेंगे। वहीं वैष्णव लोग उदया तिथि एकादशी व्रत के साथ देवोत्थान दो नवंबर को मनाएंगे।
देवोत्थान एकादशी के साथ ही चतुर्मास खत्म हो जाएंगे। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी होगा। भगवान शालिग्राम की पूजा अभिजित मुहूर्त प्रात 11:42 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें