भैरापुर गांव।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं वर्ष 2020 में बीते 29 दिसंबर को गांव के सेल्समैन रमेश चंद जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे अभी गांव के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि 31 दिसंबर की सुबह गांव के ही युवक हजारीलाल ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले चार सालों में ये सारी घटनाएं दिसंबर माह में अंतिम सप्ताह में हुई हैं। यही कारण है कि ये असामयिक मौत से नौ वर्ष की खुशियां पूरे दिल से नहीं मना पाते हैं।
गांव के अंकित जायसवाल, राहुल जायसवाल, संजीव कुमार, दीपक, प्रियंका आदि ने बताया कि पिछले चार साल से असामयिक मौत से गांव में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अब गांव में कोई भी मन से नया साल नहीं मनाता है।