फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली पर इस बार और खास होगी भगवान नृसिंह की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार ज्यादा ऊंचा लगेगा ध्वज
विज्ञापन

- विभिन्न प्रकार की झांकी का होगा आयोजन, सीएम योगी होंगे शामिल




गोरखपुर। होली चार फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर शहर के घंटाघर से भगवान नृसिंह की भव्य रंगभरी शोभायात्रा धूमधाम से मनाई जाएगी। यह शोभायात्रा इस बार और खास होगी। इसमें हर साल से अधिक झांकी रखी जाएगी। इस बार हर साल से ऊंचा ध्वज भी होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

होली पर सुबह नौ बजे से आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा परंपरागत ढंग से घंटाघर चौक से बंधु सिंह पार्क, सराफा भवन, शेखपुर, श्रीराम जानकी मंदिर, लाल डिग्गी, मीरजापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, रेती का पुल, बक्शीपुर, रेती चौक होते वापस घंटाघर पर संपन्न होगी। शोभायात्रा से पूर्व आरती होगी। फूलों की होली, अबीर रंग गुलाल से होली खेली जाएगी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। होलिकोत्सव समिति की ओर से यात्रा की तैयारियां की जा रहीं हैं। होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने बताया कि इसमें गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की भव्य तैयारी भगवान नरसिंह की झांकी, फाग टोली, कीर्तन और रंगोत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा। प्रेमचंदनगर, गीता नगर, आर्य नगर में रंगभरी शोभायात्रा का स्वागत होगा। इसके लिए अलग-अलग समितियों गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन का कार्यक्रम दो मार्च को पांडेयहाता में होगा
होलिका दहन कार्यक्रम पांडेयहाता में दो मार्च को किया जाएगा। इसको लेकर समिति की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया गया है जिसमें सीएम ने सहमति भी जता दी है। समिति के उपाध्यक्ष विजय पटवा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पांडेयहाता में होलिका दहन कार्यक्रम होगा। सीएम ने कार्यक्रम में आने के लिए सहमति दे दी है। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें