फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए में ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्लाॅट-फ्लैट आवंटन शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के आवंटियों को अब शुल्क जमा करने के लिए दफ्तरों और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्लाॅट, फ्लैट, दुकान या अन्य संपत्ति के आवंटी घर बैठे ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके लिए जीडीए ने ऑनलाइन चालान प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी है।
विज्ञापन

अब तक आवंटियों को किस्त, शुल्क या अन्य देय राशि जमा करने के लिए जीडीए कार्यालय या बैंक जाना पड़ता था। लंबी लाइन, कागजी प्रक्रिया व भुगतान की स्थिति जानने में दिक्कतें आम थीं। नई प्रणाली लागू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। आवंटी अपने घर बैठे ऑनलाइन चालान तैयार कर भुगतान कर सकेंगे।
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने की सुविधा शुरू की गई है। भुगतान के तुरंत बाद डिजिटल रसीद उपलब्ध होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकेगा। इससे भुगतान को लेकर विवाद या रिकाॅर्ड गुम होने जैसी समस्याएं कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें