फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा : 100 से अधिक आवंटियों पर 70 करोड़ रुपये बकाया, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित भूखंडों पर बकाया राशि को लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के अनुसार, औद्योगिक, वाणिज्यिक, आवासीय और ट्रांसपोर्टनगर के अलग-अलग सेक्टरों में 100 से अधिक आवंटियों पर लगभग 70 करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए आवंटियों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बकाया राशि एक जनवरी 2026 तक की स्थिति में दर्ज की गई है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण प्राधिकरण ने सभी बकाएदार आवंटियों को 31 मार्च तक पूरी बकाया धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। गीडा के एसीईओ रामप्रकाश का कहना है कि निर्धारित समयसीमा तक भुगतान न करने वाले आवंटियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें भूखंड का निरस्तीकरण, परिसर की सीलबंदी और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें