फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: इसी महीने राप्ती नदी में भी ले सकेंगे नौकायन का आनंद, उतर सकता है डबल डेकर क्रूज

Mon, 17 Oct 2022 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

फर्म के निदेशक अमर निषाद ने बताया कि राप्ती नदी में जलस्तर कम होते ही नौकायन की शुरुआत कर दी जाएगी। नदी में एक किलोमीटर की लंबाई में स्पीड बोट जाएगी। मोटर बोट पांच सौ मीटर की लंबाई में जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी महीने रामगढ़ताल की तरह राप्ती नदी में भी पर्यटक नौकायन का आनंद उठा सकेंगे। नगर निगम ने नौकायन के लिए फर्म का चयन कर लिया है। मोटर बोट की सवारी के लिए 50 तो स्पीड बोट के लिए सौ रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


दो रेस्क्यू बोट पर्यटकों की मौजूदगी तक राप्ती नदी में रहेंगी। बिना लाइफ जैकेट किसी को भी नौका में नहीं बैठने दिया जाएगा। भोले वंदना प्राइवेट लिमिटेड को काम मिला है।
 
फर्म के निदेशक अमर निषाद ने बताया कि राप्ती नदी में जलस्तर कम होते ही नौकायन की शुरुआत कर दी जाएगी। नदी में एक किलोमीटर की लंबाई में स्पीड बोट जाएगी।
विज्ञापन


मोटर बोट पांच सौ मीटर की लंबाई में जाएगी। डबल डेकर क्रूज भी पानी में उतारने की योजना है। इसके लिए सौ रुपये लिए जाएंगे। जेट स्की पर संचालित होगी। एक किलोमीटर की लंबाई में जेट स्की चलाने के लिए दो सौ रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें