फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक ही दिन निकली बहन की डोली और भाई की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- बहन ले रही थी शादी के फेरे, जनरेटर में तार जोड़ते समय करंट से गई भाई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के बेलकुर गांव में मंगलगीत विलाप में बदल गया। एक तरफ बहन आंगन में शादी के फेरे ले रही थी, तभी दूसरी तरफ भाई की करंट से मौत हो गई। किसी तरह शादी हुई और पहली बेटी विदा की गई और फिर बेटे को आखिरी विदाई दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बेलकुर गांव के जंग्गी लाल की बेटी किरन की शादी के दौरान रविवार रात को यह हादसा हुआ। रात में अचानक लाइट जाने की वजह से दुल्हन का भाई अनीश कुमार (23) जनरेटर में खुद ही तार जोड़ने लगा। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अनीश की शादी दो साल पहले हुई थी, अभी उसकी कोई संतान नहीं थी।अनीश गांव में रहकर पशुपालन एवं दूध बेचने का काम करता था। बेटे की मौत से घर में मातम छा गया, लेकिन शादी की रस्में पूरी हुईं और सुबह पांच बजे बहन विदा होकर ससुराल चली गई। गमजदा बराती बिना चाय नाश्ते के भीगी आंखों के साथ दुल्हन लेकर चले गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बेलकुर राप्ती घाट पर सोमवार सुबह युवक का दाह संस्कार कर दिया। परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। लोग नियति के इस क्रूर निर्णय को कोस रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें