फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स की डॉक्टर से छेड़खानी के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के रामपुर खास गांव का रहने वाला है आदित्य राव
विज्ञापन




रविवार की रात तीन मनबढ़ों ने की थी छेड़खानी, दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार



मेघालय के सीएम ने एक्स पर की कड़ी कार्रवाई की मांग



गोरखपुर। एम्स की महिला डाॅक्टर (नगालैंड निवासी) पर नस्लीय टिप्पणी, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उधर, मेघालय के सीएम कॉनराड कोंगकल संगमा ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



पकड़े गए आरोपी की पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर खास गांव के आदित्य राव के रूप में हुई। इससे पहले सोमवार को उसके साथी देवरिया निवासी सूरज गुप्ता और अमृत विश्वकर्मा को पकड़ा गया था। मंगलवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, घटना 22 फरवरी की रात लगभग आठ बजे हुई। नगालैंड निवासी महिला डाॅक्टर अपने साथी एमबीबीएस छात्र के साथ स्कूटी से मोहद्दीपुर स्थित एक माॅल से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीनों युवकों ने अभद्र और नस्लीय टिप्पणी करनी शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि ये अभद्र टिप्पणियां मनबढ़ों ने माॅल के अंदर भी की थीं।



महिला डाॅक्टर के विरोध करने पर आरोपियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया। एम्स के गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो एक आरोपी ने शर्ट उतारकर दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।



सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। सूरज का जन्मदिन 21 फरवरी को था, जिसे दोस्तों के साथ मनाने के लिए वह गोरखपुर आया था।



आदित्य पर दर्ज है मारपीट का मामला



सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पकड़े गए आरोपी आदित्य राव पर पहले से भी एक मामला दर्ज है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में वह बीएससी कृषि का छात्र है। विवि में मारपीट के एक मामले में भी वह आरोपी है। कैंट थाने में उसपर प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन




मेघालय के सीएम ने कड़ी कार्रवाई की मांग की



मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने मंगलवार सुबह एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर पूर्व की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए, न ही सनसनीखेज बनाकर भुला दिया जाना चाहिए। एम्स गोरखपुर में नगालैंड की रेजिडेंट डॉक्टर के साथ नस्लीय टिप्पणी और यौन शोषण बेहद शर्मनाक है। किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक सभ्य राष्ट्र को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वे आपकी भी बहन-बेटियां हैं। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें