सहजनवां। भीटी रावत हरपुर मार्ग पर स्थित सेवानिवृत्त दरोगा फेकू प्रसाद के घर चोरी हो गई। पूरा परिवार घर में ताला बंद कर कहीं गया था। चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी समेत जेवर उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेकू प्रसाद ने बताया कि वह परिवार के साथ मकान में रहते हैं। मकान में दो दुकानें है, जिसे किराए पर दिया है। घरेलू कार्य से दोनों दुकानदार तीन दिन से दुकान बंद किए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ मगहर किसी काम से गए थे। सुबह बेटा अमित गीडा में ड्यूटी करने चला गया था।
दोपहर 12:30 बजे बहू सहजनवां कस्बे में दवा कराने के लिए गई थी। बच्चे स्कूल गए थे, लेकिन जब बच्चे घर पहुंचे तो सामने लगे दरवाजे को खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। पीछे जाकर देखा तो ताला टूटा था और चैनल खुला पड़ा था। अंदर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखी नकदी और सोने के जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे अमित के ससुराल में 22 नवंबर को शादी थी, जिसमें सभी लोगों को जाना था।