फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एआरटीओ ऑफिस से चोरों ने चुराई बैटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आईटीआई के ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट स्थित एआरटीओ दफ्तर से चोरों ने महंगी बैटरियां चुरा ली। इसका खुलासा तब हुआ जब चुनाव ड्यूटी से लौटे अधिकारियों ने ऑफिस का ताला खोला। यहां का नजारा देखकर पूरे दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों का कहना है कि अब यहां कुछ भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में वाहनों की व्यवस्था में व्यस्त थे। 25 मई को मतदान होने के कारण पूरा कार्यालय बंद था। 26 मई को रविवार पड़ गया और सोमवार को जब ऑफिस खुला तो बायोमेट्रिक कक्ष के कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए। इससे आवेदक भटकते रहे।
मंगलवार को जब बायोमेट्रिक कक्ष खुला तो यहां करीब 60 हजार रुपये की दर्जन भर बैटरियां गायब मिलीं। कर्मचारी सूफियान ने इसकी जानकारी अधिकारियों की दी तो सभी अचंभे में आ गए। फिर भी यहां किसी तरह से दूसरी बैटरियां मंगाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय प्राविधिक निरीक्षक संजय कुमार दास ने बताया कि मामले की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है। जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें