चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी भानमती पत्नी ठगई अपने बेटे आनंद के साथ सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे एसबीआई की शाखा से पचास हजार रुपये निकाल कर घर जाने के लिए बैंक से बाहर निकली। भानमती वहीं ठेले पर बिक रहे अंगूर खरीदने लगीं, तभी उचक्के ने बैंक से निकाले पचास हजार रुपये गायब कर दिए।
गोरखपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को बैंक के पास जालसाज महिलाओं से 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना चौरीचौरा और गोला इलाके में हुई। चौरीचौरा बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब होने से पुलिस आसपास के कैमरों को देख रही है, जबकि गोला में पुलिस बैंक के कैमरे की मदद से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अंगूर खरीद रही महिला के 50 हजार लेकर फरार
भारतीय स्टेट बैंक के बाहर ठेले पर अंगूर खरीद रही महिला से उचक्के 50 हजार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला व उसके बेटे के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर मुंडेरा बाजार चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी भानमती पत्नी ठगई अपने बेटे आनंद के साथ सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे एसबीआई की शाखा से पचास हजार रुपये निकाल कर घर जाने के लिए बैंक से बाहर निकली। भानमती वहीं ठेले पर बिक रहे अंगूर खरीदने लगीं, तभी उचक्के ने बैंक से निकाले पचास हजार रुपये गायब कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक के बाहर लगा सीसीटीबी कैमरा को बंदर ने तोड़ दिया है। बैंक के अधिकारियों ने उसे ठीक कराने की जहमत नही उठाई।
विज्ञापन
बैंक में गई महिला से 30 हजार की जालसाजी
गोला थाना क्षेत्र के बेलसड़ा निवासी एक महिला से बैंक में पैसा जमा करते समय दो उचक्के पैसा लेकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है। बेबरी गांव की पूनम देवी पत्नी राम सिंगार भारतीय स्टेट बैंक गोला बाजार में तीस हजार रुपया जमा करने आई थीं। तभी दो उचक्के जमा पर्ची पर विवरण भरने के बााद नोट गिनने लगे। इसी दौरान महिला को धोखा देकर वे एक टैंपो में बैठ कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।