फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूरे परिवार को कमरों में बंद कर चोरों ने खंगाला घर- उठे तो पता चला चोरी हो गई

Mon, 29 Apr 2024 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद खाली पड़ा बक्सा और बिखरा सामान।
विज्ञापन

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के सतुआभार स्थित एक घर में शनिवार रात सो रहे परिवार के सदस्यों काे कमरे में बंद कर चोरों ने आराम से घर को खंगाल दिया। सुबह होने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाॅड को भी बुलाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतुआभार कस्बे में अश्वनी दुबे के मकान में शनिवार की रात चोर घुस गए। अलग-अलग कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोरों ने सभी कमरों को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद घर के पूजा घर में रखा एक बॉक्स जिसमें कीमती सामान रखे थे, उसे बाहर उठा ले गए। साथ ही अलमारी और अन्य स्थानों से कीमती गहने और 20 हजार रुपये चुरा लिए।

रविवार की सुबह सामान और गहनों का बॉक्स घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम द्वारा मकान के बाउंड्री वॉल पर पैरों के निशान और अन्य स्थानों पर फिंगर प्रिंट तलाश की गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर मोहम्मद यूनुस, कन्हैया, रामबचन आदि के घरों और दुकानों समेत लगभग आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें