फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, 10 लाख के आभूषण चुराए

Tue, 22 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गगहा। क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में खिड़की के रास्ते कमरे में घुस चोरों ने 10 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। घटना सोमवार रात की है। घर के अन्य कमरे व बरामदे में सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गंभीरपुर निवासी महेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात में महेश सिंह की मां व छोटे भाई की पत्नी भोजन कर अपने अपने कमरे में सोने चली गई। वह खुद बरामदे में सो गए। रात करीब 11 बजे तक परिजन जगे थे, लेकिन रात में खिड़की बंद करना भूल गए और सो गए। उसी रास्ते चोर घर में घुस आए। कमरे में महेश सिंह के भाई की पत्नी सोई थी उस कमरे को बाहर से बंद कर घर में रखी अलमारी तोड़कर चोर लगभग 10 लाख के जेवर चुरा कर भाग निकले। सुबह चार बजे महेश की मां जगी तो खिड़की खुला और कमरे में सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी दी। फिर बहू को कुंडी खोलकर बाहर निकाला। घर में सामान बिखरा देख परिजन दंग रह गए। महेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें