फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जेवर समेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के पड़ौली चौराहे पर 13 नवंबर की रात चोर छत के रास्ते एक मकान में घुस गए। चोर नकदी, सोने की चेन और सिगरेट समेत करीब एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी 14 नवंबर की सुबह हुई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध के दिखाई देने की बात कही है।
विज्ञापन

परसा उर्फ अगलगवा निवासी सुरेश पाल पुत्र कोमल पाल की पड़ौली चौराहे पर मकान में किराना की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब एक बजे चोर पड़ोसियों की छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए। चोर 70 हजार रुपये नकद, उनकी मां के कमरे में रखे पर्स से सोने की दो चेन और चार हजार रुपये तथा दुकान से सिगरेट ले गए।गोला कोतवाल सीपी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें