फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेना के डिप्टी कमांडर के घर लाखों की चोरी, पांच कमरों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग गांव में दुस्साहसिक वारदात, परिवार बाहर था, पीछे की चारदीवारी फांदकर घुसे चोर
विज्ञापन

- पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, केयरटेकर की गैरहाजिरी में सूना पड़ा था मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग गांव में 13 दिसंबर की रात चोरों ने सेना के वरिष्ठ अधिकारी के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीछे की चारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोरों ने पांच कमरों की आलमारियों और दरवाजों के ताले तोड़ दिए और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सौभाग्यवती त्रिपाठी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा हिमांशु त्रिपाठी लखनऊ स्थित मध्य कमान में डिप्टी कमांडर के पद पर तैनात है, जबकि दूसरा बेटा रितेश त्रिपाठी परिवार सहित अमेरिका में रहते हैं। 10 दिसंबर को हिमांशु के बेटे के जन्मदिन की पार्टी के चलते सौभाग्यवती त्रिपाठी लखनऊ गई थीं। घर की देखरेख के लिए गांव के केयरटेकर नारद को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन 11 और 12 दिसंबर को उनके अवकाश पर रहने के कारण मकान पूरी तरह खाली पड़ा रहा। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। गायब सामान में 40 ग्राम सोने के आभूषण, बाली, झुमके, दो अंगूठियां, दो नाक की कील, चांदी के लगभग 24 सिक्के, पाजेब, चार पायल, सात छड़ा, आठ जोड़ी बिछुआ और करीब डेढ़ लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी तक हुई जब पड़ोस की सहायिका अनारी देवी बरामदे की लाइट जलाने पहुंचीं। उन्होंने घर का दरवाजा टूटा देखा और शोर मचाया। सूचना मिलते ही पीड़िता गांव पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सीओ बांसगांव, बेलीपार पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें