सीएचसी पर तैनात दांत के डॉक्टर के झोले से 20 हजार रुपये चोरों ने उड़ा लिए। वह बैंक से रुपये निकालकर अपने आवास पर जा रहे थे। आवास पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
गोरखपुर जनपद निवासी डॉ.सतीश चंद्र दूबे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर में दंत चिकित्सक के रुप में तैनात हैं। इनका सैलरी अकाउंट नगर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। मंगलवार की दोपहर वह अपने साथी एवं सीएचसी पर ही तैनात डॉ.राजेश कुमार के साथ बैंक पहुंचे।
यहां वह अपने बेटी का फीस जमा करने के लिए 20 हजार रुपये निकाले। रकम निकालने के बाद उसे अपनी बाइक में टंगे झोले में रख दिया। साथ आए चिकित्सक को बाइक के पास खड़ा कर वह सड़क पार कर कुछ खरीदारी करने चले गए।