नए साल के जश्न को मनाने के लिए लोग तैयारी में जुट गए हैं। वहीं विभिन्न जगहों होटलों, क्लबों आदि में भी तैयारी चल रही है। कुछ जगहों पर बाहर से कलाकार भी बुलाए जा रहे हैं। शहर के क्लब, होटल, रेस्टोरेंट, रिजार्ट के साथ सभी मॉल और बाजार में लोग नए साल के स्वागत जश्न के साथ मनाएंगे। डीजे पर डांस के साथ डिनर कर नए साल का स्वागत होगा।
नए साल के पहले दिन पार्क के साथ ही गोरखनाथ और शहर के अन्य मंदिरों में भीड़ रहेगी। लोग अपने दिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ करेंगे। इसके साथ ही लोगों ने बाहर घूमने का भी मन बनाया है।
फॉरेस्ट क्लब के निदेशक रक्षा ढींगरा ने बताया कि नए वर्ष में इस बार डीजे गीत को बुलवाया गया है। इनकी टीम के साथ अन्य डीजे संचालक भी आएंगे। नए साल के जश्न की पूरी तैयारी है। बता दें कि इसके साथ ही लोग नए साल में बाहर घूमने की तैयारी भी कर रहे हैं।
रिजार्ट की तैयारी पूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा के निजी रिजॉर्ट के निदेशक आयुष सिंह ने बताया कि इस बार और बेहतर तरीके से नववर्ष मनाए जाने की तैयारी है। नए साल का स्वागत और इस वर्ष को विदाई के लिए हम सब तैयार हैं। बॉलीवुड के चर्चित डीजे की धुन और गीत संगीत के बीच आयोजन होगा।
वहीं तारामंडल के निजी रेस्टोरेंट के निदेशक आलोक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का यह दूसरा वर्ष है, जब नए साल का जश्न आयोजित होगा। नए साल का जश्न टीम उल्लास और उमंग के साथ मनाएगी।