फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किक बॉक्सर सनी को मिला युवा प्रतिभा नेशनल टैलेंट सम्मान

Fri, 03 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
किक बॉक्सर सनी सिंह को सम्मानित करते पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के स्थापना दिवस पर आयोजित कृषि क्षेत्र में नवाचार और बैंकिंग कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए समाजशास्त्र के छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सर सनी सिंह को युवा प्रतिभा नेशनल टैलेंट सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

उन्हें यह सम्मान पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी और एसबीआई के डीजीएम सुमन बख्शी ने संयुक्त रूप से दिया। सनी सिंह ने हाल ही में 5वीं वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप-2026 में इटली के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक जीता। अगस्त में गुजरात में होने वाली सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सनी सिंह ने अनुशासन और समर्पण के बल पर खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस एवं ऐश्प्रा ग्रुप के चेयरमैन अतुल सराफ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें