फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध

विज्ञापन
बांग्लादेश में हो रहे हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में आर्य नगर चौराहे पर बांग्लादेश का पु
विज्ञापन
-आर्य नगर व्यापार मंडल की ओर से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया का पुतला जलाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हत्याओं के विरोध में शनिवार को आर्य नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता एवं महामंत्री शक्ति मोहन वर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर चौक पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन


अनुराग गुप्ता एवं शक्ति मोहन वर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता विनीत चौधरी व कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। विनीत चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में निर्मम तरीके से हिंदुओं की हत्या की जा रही है। हम इस घटना का विरोध करते हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाएं और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा के प्रति कठोर कदम उठाएं जाएं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विकास राणा, ऋषिकेश त्रिपाठी, संतोष दुबे, आनंद गुप्ता, विट्ठल गुप्ता, अभिषेक दुबे, आशुतोष, शिवेंद्र अग्रहरि, मृणाल बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें