फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कंवेंशन सेंटर में होंगे तीन प्रवेश द्वार, अब फूड जोन भी बनेगा

Sat, 17 Feb 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संपादित
विज्ञापन


कंवेंशन सेंटर में होंगे तीन प्रवेश द्वार...अब फूड जोन भी बनेगा
- गोरखपुर स्पोर्ट्स सिटी में भी तीरंदाजी रेंज व मल्टीलेवल पार्किंग बनाया जाएगा
- मुख्यमंत्री के सुझाव पर जीडीए ने डिजाइन में किया बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से विकसित की जाने वाली विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर में अब तीन प्रवेश द्वार होंगे। इसके अलावा आने-जाने वाले लोगों के लिए फूड जोन की भी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री के सुझाव पर जीडीए प्रशासन ने प्रस्ताव में बदलाव किया है। इसके साथ ही राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी में भी संशोधन किया गया है। अब स्पोर्ट्स सिटी में शूटिंग के साथ तीरंदाजी रेंज का भी निर्माण किया जाएगा।

जीडीए कन्वेंशन सेंटर और राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना को जल्द लांच करने की तैयारी में ही। दो दिन पहले गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने दोनों योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया था। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि दोनों योजनाओं के लिए कंपनियों का चयन किया जा चुका है। दोनों योजनाएं भूमि मुद्रीकरण के तहत विकसित होंगी।
विज्ञापन

योजनाओं की विशेषता के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री की ओर से कुछ और सुझाव दिए गए। जिसमें मुख्य रूप से कन्वेंशन सेंटर में ग्रीन पार्क की तरफ फूड जोन रखने और कन्वेंशन सेंटर में प्रवेश द्वार बढ़ाने का निर्देश मिला है। वहीं, स्पोर्ट्स सिटी में तीरंदाजी रेंज बनाने और मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। हालांकि यह दोनों जीडीए ने अपने ही अपनी योजना में शामिल कर रखा था। मुख्यमंत्री की ओर से बताए गए सुझावों पर जीडीए ने अमल करते हुए प्रारूप में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास की तैयारी

रामगढ़ताल के चंपा देवी पार्क में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर और राप्तीनगर विस्तार और स्पोर्ट्स सिटी के लिए कंपनियों का चयन करने के बाद जीडीए उसके शिलान्यास की तैयारी में जुट गया है। इन योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों ही होनी है। मुख्यमंत्री के अगले दौरे में इन दोनों योजनाओं के भूमि पूजन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें