फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती का दूसरा छोर बनेगा पिकनिक स्पॉट

Sat, 17 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चों के लिए लगेंगे झूले, आम लोगों के लिए बैठने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। राप्ती रिवर फ्रंट योजना के तहत नदी किनारे शहरवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट बनाने की योजना है। इसमें बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच, पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। खाने-पीने के लिए फूड कोर्ट की भी व्यवस्था होगी। मिट्टी बराबर करने के बाद यहां पर अलग-अलग तरह के फूल भी लगाए जाएंगे।
राप्ती नदी किनारे रिवर फ्रंट बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। एकला बंधे का 70 फीसदी से ज्यादा कूड़ा निस्तारित हो चुका है। इसके सुंदरीकरण के लिए जल्द ही फर्म से प्रेजेंटेशन लिया जाएगा। योजना के तहत निगम एकला बंधे का सुंदरीकरण कराएगा। बंधे पर कूड़े की जगह अब पौधों की हरियाली दिखेगी। कूड़ा डंपिंग के लिए निगम दूसरी जगह जमीन तलाश रहा है। एकला बंधे पर कूड़े का निस्तारण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में मिट्टी डालकर इसे बराबर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि बंधे से कूड़ा हटाने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। रिवर फ्रंट के लिए एक फर्म डिजाइन तैयार कर रही है। जल्द ही उसका प्रेजेंटेशन देखा जाएगा। डिजाइन फाइनल होने के बाद काम में और तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन


बसंतपुर में गार्बेज स्टेशन तैयार
बसंतपुर वार्ड में गार्बेज स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। निगम की ओर से जल्द ही इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। लोकार्पण होने के बाद शहर का सारा कूड़ा घर-घर से उठने के बाद यहीं पर एकत्र होगा। वार्डों के कूड़ा पड़ाव केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा। कूड़ा पड़ाव केंद्रों पर गंदगी से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें