फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए होगी विद्युत कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4 से 6 घंटे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए विद्युत विभाग शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित करेगा। 14 जुलाई दिन रविवार को विद्युत उपकेंद्र इण्डस्ट्रीयल इस्टेट (11 केवी पश्चिमी फीडर), राप्तीनगर (11 केवी नकहा), तारामंडल (11 केवी दाउदपुर, ग्रीन वैली), 33 केवी धर्मशाला से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक और पावर परिवर्तक स्थापना हेतु 33 केवी पकडी से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन



साथ ही गोरखपुर-देवरिया बाईपास मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या से मुक्ति हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 14 जुलाई को 33/11 केवी उपकेंद्र तारामंडल के अंतर्गत 11 केवी फीडर ग्रीन वैली के अंतर्गत एलआईसी बिल्डिंग से रामगढ़ ताल तक एवं 11 केवी फीडर दाउदपुर के अंतर्गत एलआईसी बिल्डिंग से रामगढ़ ताल तक (4 घंटे) तक कार्य होना है। इसलिए दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपरोक्त क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत चार्जिंग से संबंधित उपकरण से समय चार्ज कर ले एवं पानी की टंकियां पूर्व से ही भर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें