फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस लाइन में नहीं होगा जलभराव, दो करोड़ की लागत से बनेगा नया नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निविदा सूचना प्रकाशित कर दी गई
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या
महराजगंज। महराजगंज पुलिस लाइन परिसर में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नाले के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग की ओर से निविदा सूचना प्रकाशित कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन परिसर में बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। नाले की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी परिसर में ही फैल जाता है। इससे पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवागमन भी बाधित हो जाता है और मच्छरों के पनपने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर नाले के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित नाले का निर्माण आधुनिक तकनीक और मानकों के अनुसार किया जाएगा ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके। नाले की चौड़ाई और गहराई इस तरह से तय की जाएगी कि बारिश का पानी तेजी से निकल सके और आसपास के इलाकों में पानी जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा अधिशासी अभियंता प्रवीण भारती ने बताया कि जनवरी से नाला निर्माण शुरू होगा। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ कार्य की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें