फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली पर नहीं होगी परेशानी, चलेंगी 148 अतिरिक्त बसें

Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से विभिन्न मार्गों पर 148 अतिरिक्त बसों सहित 358 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन 21 मार्च से 29 मार्च के मध्य किया जाएगा। इनमें जिले के राप्तीनगर और गोरखपुर डिपो से 113 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि होली पर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य शहरों में रह रहे लोगों के घर आने का सिलसिला होली से पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में दिल्ली सहित अन्य लंबी दूरी के रूटों पर 148 अतिरिक्त बसों के साथ ही 358 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं लंबी दूरी की बसों से आने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए लोकट रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएगी। होली के दौरान लगातार ड्यूटी करने पर कर्मचारियों के साथ ही चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी बसें

रूट
बसों की संख्या

गोरखपुर-दिल्ली-लखनऊ-कानपुर: 103
गोरखपुर- प्रयागराज-वाराणसी: 32
देवरिया-दिल्ली-प्रयागराज, वाराणसी: 52

बस्ती-लखनऊ, दिल्ली-कानपुर: 72
सिद्धार्थनगर-बढ़नी-गोरखपुर-दिल्ली-लखनऊ-प्रयागराज-वाराणसी: 27
महाराजगंज-सोनौली-दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-प्रयागराज:28
सोनौली-दिल्ली-गोरखपुर-वाराणसी: 28
पडरौना-गोरखपुर-दिल्ली-लखनऊ: 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें