गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली के फॉल्ट को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को बिजली निगम के विभिन्न फीडर में कार्य किए जाएंगे। इस कारण कई क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33/ 11 विद्युत उपकेंद्र तारामंडल से निकलने वाले 11 केवी फीडर जीडीए वेस्ट से संबंधित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभक्ताओं को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। 33/11 केवी धर्मशाला विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान धर्मशाला व पुलिस लाइन क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद