फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:तीन दिवसीय संगोष्ठी में नर्सिंग की भारतीय प्रणाली पर होगा मंथन

Sat, 10 Feb 2024 06:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग की भारतीय प्रणाली पर तीन दिन तक चर्चा होगी। यह जानकारी गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने दी।
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग की भारतीय प्रणाली पर तीन दिन तक चर्चा होगी। 12 से 14 फरवरी तक होने वाली इस संगोष्ठी का उद्घाटन किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट व विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक व मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह करेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने दी। बताया कि संगोष्ठी में प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली और नर्सिंग के प्रति इसके योगदान, स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का योगदान, भारतीय ज्ञान प्रणाली का वैश्वीकरण, योग्यता आधारित नर्सिंग शिक्षा तथा स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

अलग-अलग सत्रों में एम्स गोरखपुर में नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेणुका, एमएमएमयूटी के सहायक आचार्य डॉ. रोहित कुमार तिवारी, यूएसए से आने वाले डॉ. ओंकारनाथ सिंह, एमसीएच हॉस्पिटल किंगडम ऑफ सऊदी अरब की क्लिनिकल नर्स एजुकेटर गायत्री जयापुननुराज, यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी में नर्सिंग सलाहकार डॉ. नीतू देवी, यूनिवर्सिटी ऑफ बुरामी ओमान में प्रवक्ता डॉ. सुमति शशिकला और क्लीवीलैंड क्लीनिक फ्लोरिडा, यूएसए में नर्सिंग मैनेजर लिली जोसेफ का विशेष व्याख्यान होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें