फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा की आवासीय योजना में होंगे करीब 300 प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास गीडा के नए आवासीय परिसर में करीब 300 प्लॉट बनाए जाएंगे। पांच श्रेणी में इनका विभाजन होगा। जनवरी के अंत या फरवरी के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसे लांच कराया जाएगा। हालांकि प्लॉट की कीमतें अभी तय नहीं हो पाई हैं। गीडा प्रशासन को उम्मीद है कि यह योजना उन्हें आर्थिक सहयोग देगी।
गीडा का तेजी से विकास हो रहा है। अभी सेक्टर पांच व सेक्टर 22 में आवासीय प्लॉट दिए गए हैं। गीडा प्रशासन कालेसर जीरो प्वाइंट को व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने जा रहा है। लखनऊ-मुजफ्फरपुर और वाराणसी-सोनौली के इस जोड़ स्थल से हर दिन हजारों वाहन और लोग गुजरते हैं। इसीलिए गीडा प्रशासन यहां हाईवे के किनारे 80 एकड़ में व्यावसायिक योजना लांच कर चुका है, जिसमें लुलु मॉल समेत कई बड़ी कंपनियों को अपना शो रूम खोलने का ऑफर दिया गया है। इसके बाद अब इससे सटे ही 90 एकड़ में आवासीय इलाका विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
पांच श्रेणियों में होंगे प्लॉट
इस आवासीय योजना के लिए 90 वर्ग मीटर, 120 वर्ग मीटर, 150 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर और 250 वर्ग मीटर के प्लॉट बनाए जाएंगे। सभी प्लाॅटों को मुख्य सड़क के सामने रखा जाएगा। अलग-अलग श्रेणी में होने के चलते लोग अपनी जरूरत व क्षमता के मुताबिक प्लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे। योजना लांच होने के साथ ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा। इसके बाद लॉटरी सिस्टम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आवंटन के साथ ही शुरू होगा निर्माण
एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि योजना के लांच होने के बाद प्लॉटों के बीच सड़क, बिजली, पानी और जलनिकासी के लिए कार्य आरंभ कराए जाएंगे। अभी प्लॉटों की कीमत तय नहीं हो पाई है, लेकिन श्रेणियां तय हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के हाथों इसे लांच कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें