गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर परसोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में रविवार को शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। पहले महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्तूबर को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। शासन स्तर पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद इसे सार्वजनिक अवकाश में बदलने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा। शासन ने पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को संशोधित माना है। संवाद