फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नदी के किनारे 800 गाटा नंबर की जमीनों की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीद-बिक्री के लिए डीएम से लेनी होगी सशर्त अनुमति, छह गांवों की सूची तैयार
विज्ञापन

लहसड़ी बंधे के पास नदी की ओर जमीनों की हो रही अवैध प्लाटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मलौली-लहसड़ी बंधे के किनारे नदी क्षेत्र की ओर करीब 800 गाटा नंबर की जमीनों की रजिस्ट्री पर जल्द ही सशर्त रोक लग सकती है। शर्त भी ऐसी होगी कि जिसे पूरा कर पाना आसान नहीं होगा। प्रशासन ने छह गांवों की जमीनों का रिकॉर्ड जुटा लिया है, दो गांवों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद गाटा नंबर को सार्वजनिक करते हुए रजिस्ट्री पर रोक के लिए निबंधन कार्यालय को सूची भेजी जाएगी।

मलौली बंधे पर महेवा से लेकर लहसड़ी तक नदी की तरफ अवैध तरीके से जमीनें बेच रहे भूमाफिया पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने रजिस्ट्री पर रोक लगाने की तैयारी की है। महेवा, मंझरिया, बिस्टौली, अजवनिया, खिरवनिया, कठउर, लहसड़ी, सेंदुली-बेदुली गांवों में नदी के छोर वाले हिस्से में धड़ल्ले से प्लाॅटिंग हुई है। यह पूरा इलाका बाढ़ के पानी से डूब जाता है। जमीनों के धंधेबाजों ने किसानों से सांठगांठ कर प्लाटिंग कर दी। बंधे के किनारे डूबे क्षेत्र में मकान भी बनने लगे हैं। प्रशासन का मानना है हर साल यह क्षेत्र बाढ़ में जलमग्न होगा और यहां लोगों ने मकान बनवा लिए तो उन्हें विस्थापित करने में दिक्कत आएगी। ऐसे में जमीनों की रजिस्ट्री पर ही रोक लगाने का निर्णय लिया गया। प्रशासन रजिस्ट्री पर सीधे कोई रोक नहीं लगाएगा लेकिन जमीन की बिक्री करने वाले को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग और आपदा विभाग से एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी क्षेत्र में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए सूची तैयार की जा रही है। करीब 800 गाटा संख्या की जमीनें सूचीबद्ध की जाएंगी। कुछ जगहों पर पानी लगा है, वहां सूखने पर नापजोख कराई जाएगी। इस महीने गाटा संख्या और खतौनी के अनुसार सूची तैयार हो जाएगी। इसके बाद रजिस्ट्री पर रोक लगाई जाएगी।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें